
शिवालिक एकेडमी सेलाकुई में अग्निशमन विभाग की ओर से अग्नि सुरक्षा को लेकर छात्रों को जागरूक करने हेतु ड्रिल करी गई। इसमें अग्नि शमन के अधिकारी सीनियर इंस्पेक्टर श्री मुन्ना लाल जी एवं अन्य सदस्य श्री रविन्द्र बिष्ट एवं श्री शिव कुमार जी ने सबसे पहले कागज के ढेर में आग लगाकर कार्बन डाइऑक्साइड से बुझा कर दिखाया। इसके बाद सिलेंडर से निकलने वाली गैस में लगी आग पर नियंत्रण पाने के तरीके बताए जिसमे पानी से भीगे हुए कपड़े को गैस सिलेंडर पर लगा कर आग बुझा कर दिखाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए सभी का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है, जागरूकता के माध्यम से ही हम सभी आग से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं।अग्नि सुरक्षा प्रदर्शन का कारण सभी को जागरूक करना था।आग लगने के बाद इस पर काबू पाने के तरीके भी अग्निशन विभाग द्वारा बताए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य जी ने आए हुए सभी अग्नि शमन अधिकारियों का धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम समय समय पर करने को कहा।


