
जहां पूरे देश में 77 वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया जा रहा था तो वही देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल प्रेमनगर इकाई द्वारा प्रेमनगर के मुख्य बाजार में ध्वजारोहण किया गया। जिससे पूर्व गुरुकुल के शिष्यों द्वारा हवन कर देश में अमन व शान्ति के लिए आहुतियां दी गईं।
इसके बाद बच्चों द्वारा कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महानगर उद्योग के तत्वधान पर क्लीन एंड ग्रीन एनवायरमेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पौधों का लंगर (वितरण) चलाया गया। साथ ही व्यापार मंडल इकाई द्वारा ब्लड कैंप का आयोजन भी किया गया जहां लगभग 80 यूनिट व्यापारीयो व आम जनमानस द्वारा रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर, छावनी परिषद गढ़ी कैंट के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष पंकज मेसन,प्रेमनगर इकाई के अध्यक्ष पुनीत सहगल, उपाध्यक्ष सुभाष जसूरिया, जतिन तलवार,सुमित खन्ना, लालचंद खेत्रपाल, राम कपूर, सुभाष नागपाल ,आर के हडा, पुलकित ,करण ,चेतन अनुराग शर्मा, शंभू भाटिया, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, प्रेमनगर सनातन धर्म मंदिर के प्रधान सुभाष मकीन ,गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की कमेटी व सैकड़ों व्यापारियों के साथ आसपास की कई संस्थाओं के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल रहे।
