
लोकेशन:– विकास नगर
रिपोर्ट :- इंद्रपाल सिंह
एंकर :— चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है ऋषिकेश और हरिद्वार के बाद पहली बार यात्रियों के लिए विकासनगर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की गई है।
इस बार यात्रियों को हर संभव सुविधा देने के लिए हरबर्टपुर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पॉइंट बनाया गया है।
चार धाम यात्रा के बेहतर संचालन के लिए इस पॉइंट पर 4 रजिस्ट्रेशन काउंटर के अलावा यात्रियों के ठहरने के होल्डिंग पॉइंट और आश्रय स्थल की व्यवस्था यात्रियों के लिए सरकार ने की है।
पहली बार विकासनगर के हरबर्टपुर में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र बनने से उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्र हिमाचल प्रदेश,हरियाणा,चंडीगढ़,पंजाब व उत्तर प्रदेश सहित गुजरात के यात्री भी यहां पहुँचकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
सुरक्षा के लिहाज से इस पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरो की नजर रहेगी साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी यात्रियों की मदद और सुरक्षा के लिए तैनात नजर आएगी।
सरकार के निर्देश के बाद प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ।




