
शिवालिक एकेडमी में 1 जुलाई से 7 जुलाई 2025 तक वन महोत्सव सप्ताह बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण अभियान की भी शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य छात्रों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु प्रेरित करना था।
सप्ताह की शुरुआत एक विशेष प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें सभी छात्रों और शिक्षकों ने प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली। यह शपथ विद्यालय कप्तान प्रियांशी द्वारा दिलाई गई।
सप्ताह भर छात्रों के लिए पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, और पर्यावरण जागरूकता पर आधारित गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों ने स्वनिर्मित स्लोगन, चित्रों के माध्यम से प्लास्टिक से दूर रहने और पेड़ लगाने का संदेश दिया।
इस अभियान की जिम्मेदारी विद्यालय की शिक्षिकाओं गुंजन पंत, उमा पुंडीर, ऋतु त्यागी, प्रियंका त्यागी, शम्मी चौहान को सौंपी गई थी, जिन्होंने इसे पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया।

विद्यालय के हेड बॉय प्रिंस भंडारी, हेड गर्ल जया दास, और स्कूल कैप्टन तन्मय ने मंच से सभी छात्रों को प्रेरित किया कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, इसके साथ ही विद्यालय के कई विद्यार्थियों जिसमें वंशिका, मुदित, जिया सोनाक्षी, आयत, प्रियांशी, अधिकांश, नैतिक, अनुष्का, सविता, आद्या ने भी अपने चित्रों, स्लोगन, बैनर्स के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया।
इस सप्ताह के आयोजन ने न केवल पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाई, बल्कि छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी एक सकारात्मक संदेश दिया।





