
पुरानी कार्यकारिणी का सामूहिक इस्तीफा, प्रांतीय संगठन मंत्री की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ चुनाव
चुनाव प्रक्रिया में राजीव ग्रोवर अध्यक्ष दो सोनू विश्वास सचिन सागर गाबा कोषाध्यक्ष एवं अंजू बुद्धि महिला संयोजिका चुने गए
गदरपुर
नगर के सनातन धर्म मंदिर कार्यालय, बुध बाजार में गुरुवार को भारत विकास परिषद गदरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया, जिसके बाद कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया।
इसके उपरांत संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री रविंद्र बजाज चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें राजीव ग्रोवर को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, डॉ. विप्रजीत विश्वास (सोनू) को सचिव, सागर गाबा को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती अंजू भुड्डी को महिला सहभागिता (संयोजिका) के रूप में चयनित किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प भी लिया गया।
बैठक के दौरान भारत विकास परिषद के कई वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से दीपक सुधा, विनोद चुग, डॉ. अरविंद धवन, डॉ. अजय श्रीवास्तव, राकेश भुड्डी, राजकुमार भुड्डी, अशोक हुड़िया, राकेश कम्बोज, डॉ. विनीत अरोरा, बंटी छाबड़ा, गौरव मदान सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के उद्देश्यों एवं आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

