
देहरादून आज शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग देहरादून में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर डॉ० प्रहलाद सिंह, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ० सायंतन मुखोपाध्याय, कॉलेज के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर डॉ० एस पी श्रीवास्तव, आई क्यू ए सी के डायरेक्टर डॉ सुरमधुर पंत, एग्जाम कंट्रोलर प्रोफेसर डॉ० यू सी गुप्ता, डॉ. संतोष जोशी, डॉ. अमित नौटियाल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।
इसके बाद गणेश वंदना नृत्य हुआ।
वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक महोदय ने भाषण दिया: एचआर ने छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि फ्रेशर्स पार्टी हर छात्र के लिए महत्वपूर्ण होती है, इसके अलावा, छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है आपका व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और आपकी अभिव्यक्ति। आपको बड़े मंच के लिए तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर डॉ प्रहलाद सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कोई भी कसर नहीं छोड़नी चाहिए चाहे कितनी भी विषम परिस्थिति हो। और पढ़ाई के साथ अपने कल्चर को भी आगे बढ़ाने का यह सुनहरा मौका होता है। फ्रेशर पार्टी में पहाड़ी समूह नृत्य,एकल नृत्य, रैंप वॉक, गुजराती नृत्य (गरबा/डांडिया),नाटी नृत्य (लोक नृत्य),बीट बॉक्सिंग,समूह गायन,एकल गायन,डोगरी नृत्य, रेट्रो नृत्य,दक्षिण भारतीय नृत्य,रैंप वॉक टैलेंट राउंड,समूह नृत्य,बॉलीवुड डांस मैशअप, बैंड गायन, और डी जे नाइट का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों ने देर रात तक डांस किया।
नए छात्रों में मिस्टर फ्रेशर- विश्वास
मिस फ्रेशर- काव्यांजलि
शाम के स्टार – प्रिंस धोनी
शाम के स्टार – सुहानी
मिस्टर हैंडसम – आर्यन कुमार
मिस चार्मिंग – वंशिका
आदि रहे। ऑर्गनाइजेशन कमेटी ने फ्रेशर पार्टी को सफल बनाने के लिए सभी छात्रों, शिक्षकों और मीडिया कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर कॉलेज डीन एडमिन प्रोफेसर डॉ० आर के महलावर, रजिस्ट्रार श्री राकेश भंडारी के अलावा विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, छात्र छात्राएं एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे।


