
सहोदय इंटर स्कूल सीनियर बॉयज़ फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन रहे रोमांचकारी मुकाबले
देहरादून। शिवालिक एकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय सहोदय इंटर स्कूल सीनियर बॉयज़ फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मुकाबले बड़े उत्साह और जोश के साथ खेले गए।
दिन का पहला मैच डी.पी.एस.जी. सेलाकुई और एस.एन. मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें एस.एन. मेमोरियल ने 1–0 से जीत दर्ज की। इसके बाद हुए दूसरे मैच में द सैपिएन्स हर्बर्टपुर और गुरु नानक पब्लिक स्कूल आमने-सामने रहे, जहाँ गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने 2–1 से रोमांचक जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में लक्ष्य पब्लिक स्कूल को द कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 5–0 से पराजित किया। चौथा मैच द आर्केडिया स्कूल और सेंट मेरीज़ पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें आर्केडिया स्कूल ने 2–1 से जीत दर्ज की।
दिन का पाँचवाँ और सबसे रोमांचक मुकाबला कर्नल्स एकेडमी और द सैपिएन्स स्कूल विकासनगर के बीच हुआ, जो पेनल्टी शूटआउट तक गया। कड़े संघर्ष में द सैपिएन्स स्कूल विकासनगर ने 3–1 से जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई।
छठे मैच में सैंग्वीन स्कूल को वॉकओवर मिला। सातवाँ मैच हिमालयन पब्लिक स्कूल और दून ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें दून ग्लोबल स्कूल ने 2–1 से विजय प्राप्त की। दिन का आठवाँ और अंतिम मुकाबला द आर्केडिया स्कूल और सैंग्वीन पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, जिसमें आर्केडिया स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3–0 से जीत दर्ज की।



इस अवसर पर सभी सहोदय सदस्य उपस्थित रहे। शिवालिक एकेडमी के चेयरमैन श्री सोमदत्त त्यागी, निदेशक श्री शिवम् त्यागी तथा प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी ने खिलाड़ियों के जज़्बे की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर खेल भावना के लिए प्रेरित किया।





