
दिल्ली जाने पर अड़े पंजाब के किसान अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन का आज चौथा दिन है। सुरक्षाकर्मियों ने किसानों को शंभू बॉर्डर पर ही रोक रखा है। इस बीच आगे बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा किसानों पर आंसू गैस के गोले लगातार दागे जा रहे हैं। ताकि उन्हें तितर-बितर किया जा सके। जैसे ही आंसू गैस के गोले गिरते हैं। किसानों में भगदड़ मच जाती है।
वहीं हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार शाम को एक ट्वीट किया है। जिसमें यह कहा गया है कि, शंभू बॉर्डर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के आश्वासन के बावजूद प्रदर्शनकारियो द्वारा पुलिसकर्मियों को उकसाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस की उनसे अपील है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें। प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
