
सैलाकुई: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) में जिला अध्यक्ष के रूप में मित्ता सिंह के नियुक्ति की खुशी में सैलाकुई में एक शानदार स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बम पटाके फोड़कर और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।
समारोह में पार्टी के पदाधिकारियों और समर्थकों ने मिलकर इस नए नियुक्ति की खुशी मनाई। इस अवसर पर पछवादून विकास के संपादक रवि अरोड़ा ने मित्ता सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और उनका स्वागत किया।
मित्ता सिंह की भाजपा में इस जिम्मेदारी को लेकर उनके समर्थक बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने पार्टी के कार्यों में और अधिक मेहनत करने का संकल्प लिया।





