
रिपोर्टर- एसपी सिंह
स्थान जसपुर
प्रदेश भर में मौसम के बदलाब के साथ ही वायरल फीवर ओर डायरिया जैसी बीमारी अपने पैर पसार रही है ऐसी बीमारियों से निपटने के लिए जनपद उधम सिंह नगर के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र जसपुर ने सभी तैयारी पूरी करली है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानियों से जूझना ना पड़े
आपको बता दे कि एक तरफ जंहा गर्मी बढ़ती जा रही है तो वायरल फीवर व डायरिया जैसी बीमारी भी अपने पैर पसार रही है वंही जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने बीमारियों से निपटने के लिए सभी तैयारी पूरी करली है जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ टी पूजा ने बताया कि 30 बेड का अस्पताल है और 25 से 30 मरीज रोजाना भर्ती हो रहे है वायरल फीवर ओर डायरिया के जिनका सुचारू रूप से इलाज हो रहा है जितनी भी दवाइयां जिले से उपलब्ध हो रही है वो इस्तेमाल की जा रही है ओर जिन दवाइयों की कमी है वो प्रबंध समिति से बाहर से उपलब्ध करा दी गई है दवाइयां पर्याप्त है ज्यादातर मरीज बुखार के है डायरिया के है उल्टी दस्त के है वंही उन्होंने इन बीमारियों से वचाव के लिए बताया कि बाहर का खाना ना खाएं साफ पानी पिये वंही अब डेंगू की शुरुआत हो गई है तो सभी लोगो को सर्विलांस पर रख दिया गया है ओर बेड तैयार कर दिए गए है कंही भी पानी को इकट्ठा ना होने दे क्योंकि पानी मे गंदगी की वजह से डेंगू का मच्छर पैदा होता है इसलिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान रख्खे


