
इस दुनिया में पैसों के लालची लोग क्या न क्या कर जायें। कुछ नहीं कहा जा सकता। उत्तर प्रदेश के आगरा में तो अजब ही हो गया। यहां से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानने के बाद होश उड़ जा रहे हैं। हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां एक ही महिला 30 महीने में 25 बार मां बन गई। यही नहीं महिला की 5 बार नसबंदी भी हुई। असल में क्या हुआ है। आइये जानते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक स्वास्थ्य केंद्र पर कागजी घोटाला करने के लिए एक ही महिला को ढाई साल के भीतर 25 बार मां बना दिया गया। इतना ही नहीं उसी महिला की 5 बार नसबंदी भी हुई। सब कुछ कागजों में चलता रहा। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार की जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से घोटाला करके पैसे हासिल किए जा रहे थे।
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए दो प्रमुख योजनाएं चलाई हुईं हैं। जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी प्रोत्साहन योजना। जिसमें जननी सुरक्षा योजना के तहत बच्चा होने के बाद महिला को 1400 रुपये और प्रेरणा देने वाली आशा कार्यकर्ता को 600 रुपये दिए जाते हैं। जबकि महिला नसबंदी प्रोत्साहन योजना के तहत नसबंदी के बाद महिला को 2000 रुपये और आशा को 300 रुपये सरकार से मिलते हैं। यह पूरी राशि महिला के खाते में सीधे 48 घंटे के भीतर ट्रांसफर कर दी जाती है।
जहां सरकार की इन्हीं दोनों योजनाओं की आड़ में स्वास्थ्य केंद्र के कुछ लोगों द्वारा अजब घोटाला और फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। घोटाले की हद तो तब हो गई कि, जब एक ही महिला को बार-बार डिलीवरी के नाम पर दिखाया गया, साथ ही फिर बार-बार उसकी नसबंदी कराई गई, यानि कागजों में यह सब होता रहा और सरकारी पैसा लिया जाता रहा। बताया जाता है कि, इस तरह करीब 45,000 रुपये की सरकारी धनराशि का घोटाला कर लिया गया।
चर्चा का विषय बना यह अजब घोटाला
फिलहाल, यह अजब घोटाला सामने आने के बाद अब हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। खुद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारी यह मामला जान भौचक्के रह गए हैं। इस मामले को लेकर गहन जांच-पड़ताल के साथ आगे की बनती कार्रवाई की जा रही है।



Error: Contact form not found.

