
दिनांक 25.02.2026 को सचिवालय क्रिकेट क्लब की नई कार्यकारणी का चुनाव उत्तराखण्ड सचिवालय संघ भवन में विधिवत रूप से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव के पद पर किया गया ।
चुनाव प्रक्रिया अपरान्ह 2:00 बजे से प्रारम्भ हुई तथा 4:45 बजे तक 180 सदस्यों के द्वारा अपने मतदान का प्रयोग किया
गया ।
कुल 198 सदस्यों के सापेक्ष 01 कार्मिक सचिवालय सेवा के न होने के कारण उक्त मत का निरस्त कर दिया गया, 02 मतो का नाम दो जगह होने के कारण उसको पृथक किया गया 15 मतदाताओं के द्वारा चुनाव प्रक्रिया में प्रतिभाग नहीं किया गया कुल 195 मतों में से 180 सदस्यों के द्वारा मतदान किया गया जिसमें निम्नलिखित को निम्नानुसार मत प्राप्त हुए ।
दिनांक 23.02.2026 को विशवकर्मा भवन पंचम तल स्थित श्री वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार सचिवालय में सचिवालय क्रिकेट क्लब के सदस्यों की आम सभा में श्री राजेन्द्र रतूडी, सचिव के द्वारा पी०पी०टी० के माध्यम से पिछले 03 वर्षों के कार्यकाल व क्रियाकलापों का प्रस्तुतिकरण किया गया एवं श्री अतुल कुमार सिंह कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्ययक का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तत्पश्चा श्री टी०एच खान, अध्यक्ष के द्वारा कार्यकारणी को भंग करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी को निर्वाचन किये जाने का दायित्व दिया गया मुख्य निर्वाचन अधिकारी की देख रेख में आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से श्री पवन असवाल को कोषाध्यक्ष के पद पर, श्री प्रदीप आग संयुक्त सचिव तथा प्रियांशु आहूजा को मिडिया प्रभारी के पद पर निर्वीरोध निर्वाचित किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रा जोशी के द्वारा दिनांक 25.02.206 को विधिवत रूप से चुनाव कराये जाने की घोषणा की गई थी, जिस पर आज चुनाव करारया गय
दिनांक 25.02.2026 को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव के पदों पर निर्वाचन किया गया जिसका परिणाम निम्नवत रहा :

