
आज दिनांक 7 सितम्बर को सेपियंस विद्यालय विकास नगर में *लायंस क्लब देहरादून* की तरफ से सेपियंस स्कूल विकासनगर तथा हरबर्टपुर के समस्त अध्यापकगणों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास नगर *विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, संयोजक श्री रविकांत सपरा एवं श्री राजीव गोयल, श्री निशांत ऐरन (कोषाध्यक्ष ),श्री अमित गर्ग (लायन सचिव ),श्री राहुल देव खंड (लायन अध्यक्ष ),श्री अभय गुप्ता (जोनल चेयनमैन), श्रीमती इंदिरा रानी सपरा ( सेपियंस स्कूल अध्यक्षा), श्रीमती रशिता सपरा, स्कूल निदेशका सुश्री रश्मि गोयल, विकासनगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा , हरबर्टपुर प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी* द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
तत्पश्चात राष्ट्रीय गान, ध्वज वंदना,विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
इसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर के किया गया ।
हिन्दी दिवस के अवसर पर साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
सुहानी पुंडीर(भाषण) तथा राशी वशिष्ठ( स्वरचित कविता) द्वारा हिन्दी दिवस पर प्रस्तुत की।
तत्पश्चात हरबर्टपुर सेपियंस स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने हिन्दी दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन श्री आशुतोष गोयल द्वारा किया गया।
विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती रेखा अग्रवाल,
श्री सुबोध गोयल,
श्री सुरेश रावत,
श्री पुष्पेंद्र त्यागी, श्रीमती रेखा शर्मा (नवनिर्वाचित प्रधान), श्री रिकेश शर्मा, श्रीमती रचिता ठाकुर ( क्षेत्र पंचायत सदस्य), श्री गौरव ठाकुर,
श्री हर्ष नागर (संस्थापक, आल्टस इंटरनेशनल स्कूल),
श्री नीरज अग्रवाल,
श्री सोमदत्त त्यागी( प्रबंधक शिवालिक पब्लिक स्कूल)
साहित्यकारों की भूमिका में
डॉ. राजकुमारी चौहान भंडारी,
श्री हेमचंद सकलानी,
श्री मदन बिरला,
श्री रविंद्र सैनी
शिक्षकों की भूमिका में (श्री संजय मौर्य(पूर्व प्रधानाचार्य श्री गुरु राम राय स्कूल), श्री डी. एस. पुरोहित,श्रीमती नैना कंसवाल, श्रीमती नीलम शर्मा)
इंजीनियर की भूमिका में
(ओ. पी.सिंघल
,गौरव सिंह,
एम. के. टायल,
, वी. वी गुलाटी,
अरविंद कुमार,
ऋकेश शर्मा,
एस. सी. सैनी,
अभिषेक भारद्वाज (एई, एमडीडीए देहरादून), अशोक शर्मा, सुधीर भटनागर) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मध्य स्कूल निदेशिका सुश्री रश्मि गोयल तथा विकास नगर प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा को शिक्षा सेवा संस्थान तथा लायंस क्लब,दिल्ली की तरफ से बेस्ट प्रिंसिपल का सम्मान दिया गया।
अपने उद्बोधन में सुश्री रश्मि गोयल ने सेपियंस विद्यालय को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार बताया।
विद्यार्थी सत्यम द्वारा इंजीनियर दिवस पर कविता तथा शिवांक्ष द्वारा चन्द्रयान माॅडल प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के मध्य सभी सम्मानित शिक्षकगणों को प्रमाण पत्र तथा उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मध्य *माननीय विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान* ने उपस्थित समस्त सम्मानित अतिथिगणों का आभार प्रकट करते हुए शिक्षकों को समाज की नींव कहा, पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने तथा पर्यावरण को ही जीवन का आधार बताया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने सभी सम्मानित अतिथिगणों , शिक्षकगणों को शिक्षक दिवस, हिन्दी दिवस, इंजीनियर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए सभी का धन्यवाद किया तथा आर्टिफिशल इंटेलिजंस, आत्मविश्वास के बारे में बताते हुए अपना उद्बोधन का समापन किया।
हरबर्टपुर विद्यालय तथा विकास नगर के छात्र छात्राओं बहुत ही सुंदर सामूहिक प्रस्तुतिकरण द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।


