
शिवालिक एकेडमी में धूम धाम से मनाया गया स्वंतत्रता दिवस
शिवालिक एकेडमी में धूम धाम से मनाया गया 77th स्वतंत्रा दिवस। स्वंतत्रता दिवस के इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश प्रेम का संदेश दिया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर श्री शिवम त्यागी, प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी जी द्वारा ध्वाजारोहण किया गया ध्वज के सम्मान में सभी ने राष्ट्र गान गाया, तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत व नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संदेशे आते है गाने से की गई, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी छात्र छात्राओं ने देशभक्ति का संदेश दिया, विधालय के नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे बच्चो द्वारा गांधी जी, लक्ष्मी बाई, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस का आकर्षक रूप धारण किया गया व देश भक्ति का सुन्दर सन्देश दिया गया।
स्कूल में इस आजादी के जश्न को मनाने में शामिल छात्रों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर काफी जोश देखने को मिला, जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं को सेलाकुई शहीद स्मारक ले जाया गया तथा उनके द्वारा सेवा में कार्यरत व सेवानिवृत सैनिकों को बुके, पत्र, मिठाईयां देकर उनकी सच्ची व निःस्वार्थ देश सेवा के लिए आभार व्यक्त किया गया, जिस प्रकार दिन रात सभी जवान अपने परिवार से दूर रहकर दिन रात एक करके देश सेवा में रहते है उसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। ।इस कार्यक्रम द्वारा बच्चों को ‘मेरी मिट्टी मेरा देश’ कार्यक्रम का हिस्सा बनने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विधालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी ने सभी विद्यार्थियो को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी व बताया की आज का दिन उन अमर शहीदों को श्रद्धानत प्रणाम करने का है जिनकी बदौलत हमें आजादी का अनमोल तोहफा मिला है। विविधता में एकता हमारे भारत देश की विशेषता है और हमें किसी भी कीमत पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। इसलिए हमारा पुनीत कर्तव्य है कि हम हमारे स्वतंत्रता की रक्षा करें।देश का नाम विश्व में रोशन हो ऐसा काम करें।

