विविध

हरियाणा से 8 टोल बैरियर खत्म होंगे जानिए कौन से हैं

हरियाणा में सिरसा, पलवल, कुरुक्षेत्र, जींद और रोहतक समेत कुल 13 जिलों की 210 और अवैध कॉलोनियां वैध कर दी गईं हैं। सीएम मनोहर लाल ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते हुए इस बारे में जानकारी दी। सीएम ने कहा कि, 31 जनवरी 2024 तक हरियाणा की 2274 अवैध कॉलोनियों को वैध करने का लक्ष्य सरकार ने रखा था। इससे पहले 1673 अवैध कॉलोनियों को वैध किया जा चुका है। जहां इसी कड़ी में अब 13 जिलों की 210 और अवैध को वैध किया जा रहा है। इन 210 अवैध कॉलोनियों में 103 कॉलोनियां टाउन कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट की हैं, जबकि 107 कॉलोनियां अर्बन लोकल बॉडीज की हैं जबकि 110 कॉलोनियां कंट्रोल एरिया की हैं। इस प्रकार से अब तक हरियाणा की कुल 1883 अवैध कॉलोनियां वैध हो जाएंगी।

शेष बची कॉलोनियों जल्द होंगी वैध

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि, अब जो अवैध कॉलोनियां शेष बची हैं उन्हें भी 31 जनवरी तक वैध करने की कोशिश की जाएगी। ताकि इन कॉलोनियों में भी विकास कार्य किए जा सके। सीएम ने कहा कि, जो कॉलोनियां पहले वैध हुईं हैं वहां विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सीएम ने बताया कि, सरकार ने इस प्रकार की कॉलोनियों के लिए मोटे रूप से 3000 करोड़ रूपय अलग से रखे थे। समय-समय पर कॉलोनियों में विकास के लिए बजट जारी किया जाएगा। सीएम ने कहा कि, अब आगे से हरियाणा में अवैध कॉलोनियां नहीं बनने दी जाएंगी। ऐसी कॉलोनियों पर ड्रोन और सैटलाइट इमेजरी के माध्यम से अंकुश लगाया जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी।

क्षति पोर्टल के माध्यम से फसलों के नुकसान का मुआवजा जारी

इस बीच सीएम मनोहर लाल ने क्षति पोर्टल के माध्यम से मानसून के समय आई बाढ़ में फसलों के नुकसान का मुआवजा भी जारी किया। हालांकि कपास की फसल के लिए मुआवजा अभी जारी नहीं किया गया है। सीएम ने कहा कि कपास के फसल के नुकसान पर मुआवजा बाद में जारी होगा, इसके लिए सर्वे चल रहा है। सीएम ने बाढ़ प्रभावित रहे राज्य के 12 जिलों के करीब 35 हजार किसानों को 97 करोड़ 89 लाख रुपया की राशि जारी की। सीएम ने बताया कि, ग्रामीण क्षेत्र में पशुधन, घरों, वाणिज्यिक संपत्ति की क्षति के लिए 5.96 करोड़ रुपये की राशि 11 अक्टूबर को खातों में डाली जा चुकी है। वहीं शहरी क्षेत्र में वाणिज्यिक सम्पत्तियों का नुक़सान के 6 करोड़ 70 लाख रुपया की राशि अनुमोदित की गई है। जबकि बाढ़ में जान गंवाने वाले 40 लोगों के परिजनों को 1 करोड़ 60 लाख रुपया की राशि दी गई। वहीं शेष 7 लोगों का सत्यापन किया जा रहा है।

हरियाणा में विधुर और कुवारों को पहली पेंशन जनवरी में मिलेगी

सीएम मनोहर लाल ने जानकारी दी कि, हरियाणा में विधुर (40-60 वर्ष तक के) और कुवारों (45-60 वर्ष तक के) को पहली पेंशन जनवरी में मिलेगी। अब तक 12882 विधुर और 2026 कुवारों की पहचान की गई है। सीएम ने कहा कि, पेंशन एक दिसंबर 2023 से लागू की जा रही है। इस हिसाब से 7 जनवरी  को उनकी पहली पेंशन जारी हो जाएगी। सीएम ने यह भी बताया कि, जनवरी में जो पेंशन आएगी वो 2750 रूपय होगी। लेकिन जनवरी से बढ़ी हुई पेंशन लागू होने के बाद 3000 रूपय मिलने लगेंगे। यानि फरवरी में जो पेंशन आएगी। वो 3000 होगी। बता दें कि, वही विधुर पेंशन की सुविधा ले पाएंगे जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से कम है। जबकी कुवारों की वार्षिक आय 1,80000 रुपए से कम होनी चाहिए।

हरियाणा के 8 टोल बंद किए जाएंगे

सीएम मनोहर लाल ने लोगों को राहत देते हुए एक बड़ा ऐलान किया। सीएम ने कहा कि, राज्य के अधीन आने वाले 8 टोल बंद किए जाएंगे। सीएम ने बताया कि, पेहवा-पटियाला रोड के 1 टोल, होडल-नूह पटौदी रोड के 3 टोल, राई-बहादुरगढ़ रोड के 2 टोल और राजस्थान बॉर्डर के एक टोल समेत एक अन्य टोल को बंद किया जा रहा है। ध्यान रहे कि, इससे पहले भी सीएम ने 6 टोल बंद करने की घोषणा की थी।

SYL के मुद्दे पर 28 दिसंबर को हरियाणा-पंजाब की बैठक

सीएम ने यह भी जानकारी दी कि SYL के मुद्दे पर 28 दिसंबर को हरियाणा-पंजाब की बैठक होने जा रही है। सीएम ने बयाया कि, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत के नेतृत्व में 28 दिसंबर को शाम 4 बजे चंडीगढ़ में बैठक बुलाई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *