विविध

तुरंत एक्शन में आई नेवी फोर्स जहाज हुआ हाईजैक

Ship Hijacked Near Somalia: सोमालिया के पास समुद्र में एक व्यापारिक जहाज हाईजैक कर लिया गया है। बताया जाता है कि, इस जहाज में 15 भारतीय सवार हैं। ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ नाम के इस व्यापारिक जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा हुआ है। इधर जहाज हाईजैक की जानकारी मिलते ही इंडियन नेवी तत्काल एक्शन में आ गई है और जहाज व लोगों को बचाने के लिए जंगी जहाज INS चेन्नई को घटनास्थल की तरफ से रवाना कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समुद्री जहाज के हाईजैक होने की जानकारी इंडियन नेवी को 4 जनवरी शाम को मिली। अरब सागर में यह जहाज डु एको (ब्राजील) से चल रहा था और बहरीन में खलीफा बिन सलमान के लिए जा रहा था।

इंडियन नेवी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार

इंडियन नेवी का कहना है कि, जंगी जहाज INS चेन्नई घटनास्थल की तरफ बढ़ गया है। समुद्री डाकुओं द्वारा अगवा किए गए जहाज के चालक दल से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। इसके साथ ही उक्त क्षेत्र में अन्य एजेंसियों/एमएनएफ के साथ मिलकर पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इंडियन नेवी की जहाज पर गहरी निगरानी है और इंडियन नेवी जहाज की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एकदम तैयार है। इंडियन नेवी अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्रवत विदेशी देशों के साथ अरब सागर क्षेत्र में व्यापारिक शिपिंग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *