विविध

सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया दून अस्पताल

शनिवार को शाम करीब 05 बजे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय से रवाना हुए। करीब 5ः15 मिनट पर कैंट रोड़ सब एरिया मुख्यालय के पास सड़क दुर्घटना देख कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपना काफिला रुकवाया और मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून नया गांव निवासी चंदर नागी (58 वर्ष) की सुध ली।चंदर नागी जो आर्मी एरिया में ही केवल का काम करता है और वह कैंट रोड़ आर्मी एरिया केबल लगाने के काम पर जा रहा था। अचानक चंदर नागी के दोपहिया वाहन के टायर निकल जाने के कारण वह सड़क पर गिर गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने काफिले को रोका और चोटिल हुए बेहोसी की हालत में चंदर नागी को अपने निजी वाहन और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी के साथ घायल को अस्पताल भेजा। फिलहाल दुर्घटना में घायल चंदर नागी का उपचार किया जा रहा है,जो अभी स्वास्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *