विविध

यह पुलिस भी सुरक्षित नहीं एस एच ओ पर चली गोलियां जानिए ताजा मामला कहां का है

चंडीगढ़ के नजदीक स्थित मोहाली में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। यहां एक SHO पर गोलियां चलीं हैं। दरअसल, मोहाली के मटौर थाने के SHO गब्बर सिंह पर (Mohali SHO Gabbar Singh) जानलेवा हमला हुआ है। गनीमत रही कि, हमले के दौरान गब्बर सिंह बुलेटप्रूफ गाड़ी में सवार थे। जिससे बाल-बाल बचाव हो गया। गोलियों से गाड़ी के शीशे क्षतिगृस्त हुए हैं। वहीं गोलियां चलाने वाले बदमाशों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। गब्बर सिंह के अनुसार, गोलियां चलाने के बाद बदमाश मौके पर भी नजर नहीं आए।

मोरिंडा बाइपास के पास गब्बर सिंह पर चलीं गोलियां

हमले को लेकर खुद SHO गब्बर सिंह ने जानकारी दी है। गब्बर सिंह ने बताया कि, वह जब रात करीब 11 बजे खरड़ से कुराली की तरफ जा रहे थे तो इस दौरान मोरिंडा बाइपास के पास उनकी गाड़ी पर गोलियां चलीं। गोलियां उनकी साइड की सीट वाले शीशे पर  बजीं। हमले के दौरान गाड़ी स्पीड में थी। जब 15 से 20 मीटर आगे जाकर गाड़ी रोकी गई तो मौके पर कोई भी नजर नहीं आया। बता दें कि, SHO गब्बर सिंह को पिछले कई दिनों से धमकी मिल रही थी। माना जा रहा है कि, किसी ने रेकी करके यह हमला किया है।

गब्बर सिंह को किस पर शक?

SHO गब्बर सिंह का कहना है कि, वह पहले CIA स्टाफ रोपड़ और CIA स्टाफ फतेहगढ़ साहिब में तैनात रह चुके हैं। इस दौरान उन्होने कई बड़े मामले सुलझाये। कई नामी बदमाशों, तस्करों और ठगों पर ताबड़तोड़ एक्शन लिया। हो सकता है कि इन्हीं में से कोई उन्हें टार्गेट कर रहा हो। बता दें कि, पंजाब पुलिस में गब्बर सिंह की पहचान एक दबंग अफसर के रूप में होती है। गब्बर सिंह पर हमले को लेकर छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *