









अगर आप पैसा कमाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं और मनमाफिक कमाई नहीं होती तो नाविको के उस परिवार से सबक लीजिये जिसने केवल 45 दिन के कुम्भ में लाख दस लाख नहीं करोड़ दो करोड़ नहीं बल्कि 30 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। आपको सुनकर हैरानी ज़रूर होगी लेकिन प्रयागराज महाकुंभ में इस नाविक परिवार की 45 दिनों में 30 करोड़ रुपये कमाई का ज़िक्र खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में दी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नाव से प्रतिदिन 50-52 हजार रुपये की कमाई हुई.
