
विकासनगर के एंड फील्ड स्कूल में आयोजित जूनियर गर्ल्स कबड्डी टूर्नामेंट में कुल 16 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेपियंस स्कूल विकासनगर की टीम ने सेकेंड रनर-अप (द्वितीय उपविजेता) का स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन पर अध्यक्षा श्रीमती इंद्रा रानी सपरा, प्रबंधक श्री रविकांत सपरा एवं रशिता सपरा ने टीम की सराहना की और बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। टीम को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में सतीश सर का विशेष योगदान रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा एवं निदेशक सुश्री रश्मि गोयल ने भी छात्राओं को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी तथा आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

