
हल्द्वानी जिला नैनीताल उत्तराखंड एक और कलम के सिपाही दुनिया से अलविदा कह गए रवि अरोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार प्रेस परिषद अत्यंत दुख का विषय है कि कलाम के सिपाही रहे आरिफ खान और बबलू आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके द्वारा जो पत्रकारिता मैं अपनी एक अलग ही पहचान बनाकर कामयाबी हासिल करी यह हर किसी के बस की बात नहीं उनके निधन पर पत्रकारों ने भी शौक प्रकट कियाआपको बताते चलें की यू पी जिला पीलीभीत के रहने वाले जो काफी समय से हल्द्वानी में अपनी कलम का लोहा मनवा रहे थे आरिफ खान उर्फ बबलू वेग जो कई चैनल और कई पेपर में काम कर रहे थे जिसमें हल्द्वानी का एक फेमस पेपर अर्जुन भूमि जिसमें काफी समय से वह काम कर रहे थे अचानक विगत रात्रि में हृदय गति रूकने से उनका निधन हो गया सरल स्वभाव के आरिफ खान उर्फ बबलू बेग की मृत्यु की खबर सुनकर मीडिया एवं जनता में शोक की लहर दौड़ गई । पत्रकार प्रेस परिषद की बैठक हुई जिसमें आरिफ की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में अशोक गुलाटी, उर्व भट्ट ,अशोक सरकार ,गुड्डू खान ,अतुल ;दीपक; सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे। 2 मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।





