
इसी दौरान यह हादसा हुआ घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है परिवार के लोगों ने मुआवजे की मांग की है.
बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव सकरस निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र श्रीवास्तव पुत्र मदनलाल रोज की तरह सुबह खेत पर काम करने गए थे गांव में रात भर आंधी और बारिश होने के कारण किसान अपनी फसल और खेतों की स्थिति देखने पहुंचे थे इसी दौरान अचानक तेज चमक के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई बिजली गिरने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर दौड़े लेकिन तब तक राजेंद्र ने दम तोड़ दिया था उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई मगर डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया.



