


भारत राष्ट्र समिति (BRS) की विधायक लस्या नंदिता की हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। 37 वर्षीया इस दफे पहली बार विधायक बनी थीं। जानकारी के अनुसार उनके वाहन से कंट्रोल खो जाने बाद कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में लास्य नंदिता को गंभीर चोटें आईं थी। दुर्घटना के तुरंत बाद लास्या नंदिता को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही इस दुर्घटना में कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उसका उपचार चल रहा है।
