
सेलाकुई नगर पंचायत शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड नंबर 9 से कुमारी अंबिका चौहान को उप जिलाधिकारी विकास नगर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई शपथ ग्रहण के बाद सबसे कम उम्र की सभासद कुमारी अंबिका चौहान ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि हर वार्ड में सड़के नालियां आदि की समस्याएं तो होती ही हैं इन सभी को ध्यान में रखते हुए वार्ड का विकास कैसे हो इस पर काम होगा पी वी न्यूज़ संवाददाता ने जब क्षेत्र में हो रहे अवैध नशा कारोबार के बारे में सवाल किया तो कुमारी अंबिका का कहना था कि मेरे पिताजी श्री निरंजन चौहान जी हमेशा से अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ रहे हैं हमारे वार्ड वासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसका पूरा प्रयास मेरे द्वारा किया जाएगा युवाओं में फैल रही नशे की लत को काउंसलिंग के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जाएगा








