
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को दुर्गा मंदिर मोहिनी रोड़,डालनवाला, देहरादून में लक्ष्य शिक्षा एंड राहत कोष फाउंडेशन उत्तराखंड कार्यकारिणी द्वारा,16 सितंबर 2025 को सहस्त्रधारा देहरादून उत्तराखंड में बादल फटने से हुई प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री, खाद्यान्न वितरित किया गया। लगभग 50 प्रभावित परिवारों का सहयोग लक्ष्य फाउंडेशन के माध्यम से किया गया । लक्ष्य फाउंडेशन के उत्तराखंड के अध्यक्ष सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट श्री अशोक वर्मा ने बताया कि लक्ष्य फाउंडेशन शिक्षा , गरीबों एवं जरूरतमंदों की लगातार मदद करता रहता है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय ज्वाइंट कमिश्नर श्री अमर पाल सिंह, आयकर विभाग भारत सरकार, देहरादून उत्तराखंड, श्री आनंद राजपूत नोएडा, श्री गिर्राज राजपूत हाथरस,प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्य अशोक कुमार वर्मा, प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट सुशील कुमार वर्मा, प्रदेश महामंत्री दीप चंद वर्मा, अजय प्रताप सिंह, जोगिंदर सिंह, राजकुमार लोधी, अश्विनी लोधी, अमित लोधी आदि मौजूद रहे।

