
शिवालिक एकेडमी, देहरादून में तीन दिवसीय सहोदय इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता की मेजबानी शिवालिक एकेडमी द्वारा की जा रही है, जिसमें सहोदय समूह के अंतर्गत अनेक विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सोमदत्त त्यागी जी (प्रबंधक, शिवालिक एकेडमी एवं अध्यक्ष, सहोदय पछावा दून), श्रीमती रजनी त्यागी जी (प्रधानाचार्या, शिवालिक एकेडमी), श्री शिवम् त्यागी जी (निदेशक, शिवालिक एकेडमी), श्री बी. एस. राणा जी (सचिव, सहोदय पछावा दून एवं अध्यक्ष, गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल), कर्नल एस. एस. चौधरी जी (अध्यक्ष, कर्नल्स एकेडमी), लेफ्टिनेंट कर्नल एम. के. हुसैन जी (अध्यक्ष, ब्राइट एंजल स्कूल) एवं श्री संजय अग्रवाल जी (अध्यक्ष, दिल्ली पब्लिक स्कूल) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी माननीय अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्या शिवालिक एकेडमी श्रीमती रजनी त्यागी जी ने किया।
टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए मुकाबले रोमांचक और जोश से भरपूर रहे। पहले मैच में द आर्केडिया स्कूल ने ज्ञान आइंस्टीन को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल ने इंडियन पब्लिक स्कूल को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से पराजित किया। तीसरे मैच में दून ग्लोबल स्कूल ने बलूनी पब्लिक स्कूल को 1-0 से मात दी। चौथे मैच में सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट ने ब्राइट एंजल्स स्कूल को 5-4 से पेनल्टी शूटआउट में हराया। पाँचवें मैच में लक्ष्य पब्लिक स्कूल ने लक्ष्य यूनिवर्सल एकेडमी को 3-2 से हराया। छठे मैच में कर्नल्स एकेडमी ने ब्रिस्टल पब्लिक स्कूल को 3-1 से मात दी। वहीं सातवें मैच में शिवालिक एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जी. आर. डी. वर्ल्ड स्कूल को 5-0 से पराजित किया।
पहले दिन के सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और अदम्य उत्साह का परिचय दिया। उपस्थित दर्शकों ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर शिवालिक एकेडमी की कोऑर्डिनेटर श्रीमती तान्या त्यागी, सभी विद्यालयों के कोच तथा शिवालिक एकेडमी के फुटबॉल कोच शिवा चौहान, अनिल तड़ियाल, शम्मी चौहान, अंकिता, रंजन, रीना, हिमानी आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। सहोदय द्वारा आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करती है, बल्कि विद्यालयों के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द और खेल भावना को भी सुदृढ़ बनाता है।





