
अवैध मदरसों पर एक्शन के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
एमडीडीए की ओर से जिले में अवैध मदरसों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोगों ने जिला प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया।
देहरादून में अवैध मदरसों के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई के विरोध में आज मुस्लिम समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया







