
रिपोर्टर —–एस पी सिंह
स्थान —–जसपुर।
बता दे कि माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर द्वारा आयोजित जसपुर की टीम संख्या 16 से पैनल अधिवक्ता श्री राजवीर सिंह जी एवं पीएलवी आदेश कुमार, संगीता रानी, सोनू कुमार द्वारा आज दिनांक- 17 – 05 – 2025 को समय प्रातः 9:00 बजे स्थान-डॉक्टर अमन सिंह चौहान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर महुआ डावरा जसपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड में माननीय राजीव शर्मा जी की अध्यक्षता में एक विधिक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मंच का संचालन पीएलवी आदेश कुमार ने किया इस जागरुकता शिविर में पीएलवी आदेश कुमार ने बच्चों को बाल विवाह विषय से संबंधित जानकारी दी वहीं पीएलवी संगीता रानी ने सड़क सुरक्षा विषय तथा टोल फ्री नंबर 15100,1800180400,1930 से संबंधित जानकारी दी तथा पीएलवी सोनू कुमार ने बच्चों को बाल श्रम के विषय पर जानकारी दी पैनल अधिवक्ता श्री राजवीर सिंह जी ने बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाले निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी इस जागरूकता कार्यक्रम में पीएलवी टीम के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लेखराज सिंह जी, व्यवस्थापक मा०धर्मपाल सिंह चौधरी जी व विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा बच्चों सहित लाभार्थियों की संख्या लगभग 120 रही ।




