
स्थान —-जसपुर
एक तरफ गर्मी अपनी चर्म सीमा पर है और जगह जगह आगजनी की घटनाएं भी बढ़ रही है उसी क्रम में बीती देर रात जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर नहरपार नई बस्ती में शॉर्ट सर्किट के कारण एक लकड़ी के कारखाने में आग लग गई जिसमें लाखो रुपए की लकड़ी ओर मशीन जलकर खाक हो गई सूचना पर मोके पर पहुची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया वंही आग बुझाने में क्षेत्र के लोगो ने भी सहयोग किया वंही दमकल विभाग के अधिकारी श्याम बहादुर थापा ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि लकड़ी के कारखाने में आग लगी जिसमे दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुची ओर स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया वंही शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है बताया जा रहा है कि आग से लाखों रुपए की लकड़ी ओर मशीन को नुकसान हुआ है जिसका आकलन किया जाएगा उन्होंने जनता से अपील की है कि गर्मी बढ़ रही है ऐसे में लाइट के खुले तारों पर टेप लगाकर रखे और सतर्क रहें




