
देहरादून , ग्राम प्रधान शेरागांव द्वारा श्री गणेश जोशी माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार को शिकायत की गयी कि ग्राम पंचायत शेरागांव की भूमि को भूमाफियाओं द्वारा खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सदर को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये उक्त के अनुपालन में आज तहसीलदार सदर, राजस्व निरीक्षक रायपुर एवं राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र सिल्ला / चामासारी द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि ग्राम पंचायत शेरागांव में बिना अनुमति समतलीकरण एवं ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा है।
