
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर पुष्पांजलि, नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान
काशीपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा काशीपुर द्वारा महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय काशीपुर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा काशीपुर के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति जी के नेतृत्व में किया गया। साथ ही, जिला एवं मंडल स्तर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड नेत्रपाल मौर्य जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में महात्मा फुले जी के विचारों को आत्मसात करने और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रवि पाल, प्रदेश मंत्री मनोज प्रजापति, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी कुंदन सिंह सैनी सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया एवं आईटी संयोजक सहित समस्त पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा समाज सेवा एवं संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

