
पर्यावरण संरक्षण को समर्पित वृहद्ध वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में आज सेक्टर 32 डी पार्क में काउंसलर मैडम अंजू कटयाल की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ परिसर में कई राशियों के वृक्ष लगाए गए। राशियों के नाम से वृक्ष लगाकर कार्यक्रम में सरकारी मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल मैडम रूबी और राजेश कुमार अरविंद कौर सुनील कुमार देवेंद्र कुमार सरबजीत कौर सैनी सोनिया इकबाल कौर रजनीश कुमार के साथ-साथ स्कूल के सैकड़ो छात्र मौजूद रहे इस अवसर पर काउंसलर अंजू कटयाल ने कहा वृक्ष हमारी परम्परा एवं जीवनशैली से जोड़ने का संदेश देते हैं हमारा आज हम अपनी भावना को व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष‘पर्यावरण की रखवाली, घर-घर हरियाली, लाये समृद्धि और खुशहाली’ रखी गई है। हम सभी यह संकल्प भी लें कि जो पौधा हमारे द्वारा रोपित किया गया है, हम उसकी सुरक्षा एवं सरंक्षण के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे

