



पंजाब से एक बड़ी घटना सामने आई है। फिरोजपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं हैं। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। हमले के बाद जीरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन के साथ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मालूम रहे कि, कुलबीर जीरा 2017 से 2022 तक कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं। वहीं राजनीतिक रूप से कुलबीर जीरा काफी सुर्खियों में रहे हैं।




