
विकासनगर। हरबर्टपुर की पांवटा रोड पर गुरुद्वारे के पास तीन मुस्लिम युवकों ने एक स्कूल की छात्रा को जबरदस्ती जीप में बैठाने का प्रयास किया। उसके साथ छेड़खानी भी की। घटनास्थल के पास मौजूद सिक्ख समाज और अन्य लोगों ने युवकों को पकड़ लिया।
उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। तीनों युवकों पर कार्रवाई के लिए विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता चौकी के बाहर जुट गए। इस दौरान एक आरोपी युवक की मां की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सिक्ख समाज के लोग और कार्यकर्ता भड़क गए।
पुलिस ने ढकरानी निवासी जावेद, सोहिल और परवेज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बृहस्पतिवार को पांवटा रोड पर कुछ युवक स्कूल से घर जा रही एक छात्रा का जीप से पीछा कर रहे थे। गुरुद्वारे के पास उन्होंने छात्रा को जीप में बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान सभासद सुरजीत सिंह बग्गा ने उन्हें देख लिया। उन्होंने तीनों को पकड़ लिया। इस बीच अन्य लोग भी – मौके पर एकत्र हो गए। युवकों के नाम पूछे गए तो वह मुस्लिम थे। छात्रा ने बताया तीनों
तीन दिन से उसका पीछा और छेड़खानी कर रहे हैं। लोग युवकों को पीटते हुए चौकी की ओर ले जाने लगे। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मी किसी तरह तीनों युवकों को चौकी लेकर आए। इस बीच सिक्ख समाज, प्रतिष्ठा सेवा समिति के संस्थापक गिरीश डालाकोटी, वैदिक मिशन के संस्थापक जगवीर सैनी और बजरंग दल के नगर अध्यक्ष विपिन वर्मा के साथ भी कई लोग और कार्यकर्ता चौकी पहुंच गए।
चौकी के बाहर लोगों की बड़ी एकत्र होने लगी। इस बीच चौकी में पहुंची एक आरोपी की मां ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसपर सिक्ख समाज के युवकों और कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह युवकों और कार्यकर्ताओं को शांत करवाया। छात्रा की माता ने शिकायत दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह राणा ने बताया तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

