
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। संगम नोज पर रात करीब 3 बजे अचानक से भगदड़ हो गई और भीड़ में दबाकर 17 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस घटना से संगम नोज पर अफरा तफरी का माहौल था। घटना के तुरंत बाद दर्जन एंबुलेंस वहां पहुंचे और मृत श्रद्धालुओं के शव को वहां से ले जाया गया। घायल श्रद्धालुओं को मेला में बने केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया हैयह घटना 11 से 17 नंबर पोल के बीच हुई, जिससे श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क किया और घटनाक्रम की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने स्थिति पर तत्काल प्रतिक्रिया देने का आह्वान किया और अधिकारियों से सहायता उपायों को लागू करने का निर्देश दिया।







