
शिवालिक एकेडमी में भव्य अलंकरण समारोह आयोजित, नव-चयनित छात्र प्रतिनिधियों ने ली शपथ
दिनांक 9 मई 2025 को सत्र 2025-26 के लिए शिवालिक एकेडमी में भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के योग्य, अनुशासित व नेतृत्व क्षमता से संपन्न छात्रों को सेश व बैज पहनाकर छात्र परिषद की विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। समारोह का मुख्य आकर्षण नव-चयनित पदाधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा की शपथ लेना रहा।
छात्र परिषद के प्रमुख पदों पर प्रिंस भंडारी को हेड बॉय और जया दास को हेड गर्ल के रूप में चुना गया। स्पोर्ट्स कप्तान के रूप में अभिनव बर्तवाल व नंदिनी मंडल को जिम्मेदारी सौंपी गई। चारों सदनों—अरावली, शिवालिक, सतपुड़ा और विंध्य—से चयनित हाउस कैप्टन, वाइस हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन और प्रीफेक्ट्स की भी घोषणा की गई।
अरावली सदन से सुमित झा व अंशिका गुरंग (हाउस कैप्टन), अंशुल नेगी व आकांक्षा पंत (स्पोर्ट्स कैप्टन), आदित्य सिन्हा व अनुश्री (वाइस हाउस कैप्टन), तन्मय सिंह व जाह्नवी पुंडीर (प्रीफेक्ट) चुने गए।
शिवालिक सदन से तन्मय भंडारी व प्रियांशी रावत (हाउस कैप्टन), ऋषभ चौहान व एंजल थापा (स्पोर्ट्स कैप्टन), दीक्षांश पुंडीर व स्नेहा कठैत (वाइस हाउस कैप्टन), अनुभव श्रीवास्तव व अक्षरा क्षेत्री (प्रीफेक्ट) रहे।
सतपुड़ा सदन से अभिनव रमोला व अंशिका थापा (हाउस कैप्टन), आयुष छेत्री व प्रियानी (स्पोर्ट्स कैप्टन), तेजस व प्रियांशी नेगी (वाइस हाउस कैप्टन), आभास व वैष्णवी काला (प्रीफेक्ट) शामिल रहे।
विंध्या सदन से वंश राणा व जिया अग्रवाल (हाउस कैप्टन), कृष्णा फर्स्वाण व वेदांशी त्यागी (स्पोर्ट्स कैप्टन), शशांक पटवाल व रितिका रावत (वाइस हाउस कैप्टन), अमन देवलियाल व प्रियांशिका सेमवाल (प्रीफेक्ट) बनाए गए।
प्रत्येक सदन के प्रभारी शिक्षकों—अंकिता सिंह (अरावली), शबनम खान (शिवालिक), रुचि उनियाल (सतपुरा) व मीनू सिंह (विंध्या)—ने छात्र पदाधिकारियों का चयन किया।
समारोह हेतु पी.टी.आई. श्री अनिल तड़ियाल ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया तथा उन्हें अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी ने सभी नव-चयनित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें नेतृत्व, अनुशासन तथा निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
समारोह विद्यालय में नेतृत्व, समर्पण और उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ।






