
संक्षिप्त समाचार:
पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग-72 पर स्थित सेलाकुई रामपुर पुल इन दिनों खस्ताहाल स्थिति में है। हालात ऐसे हैं कि टॉर्च की रोशनी में भी सड़क दिखाई नहीं देती और पुल पर चलने वाले हर वाहन चालक को एक-एक फीट गहरे गड्ढों से दो-चार होना पड़ता है।
हर दिन हज़ारों दोपहिया वाहन चालक इस पुल से गुजरते हैं, जिनमें से 10 से 20 लोग रोज गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। लेकिन संबंधित विभाग की अनदेखी और लापरवाही का आलम यह है कि अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
स्थानीय पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने अनेकों बार इस मुद्दे को जनहित में उठाया, समाचार प्रकाशित किए, लेकिन फिर भी विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। ऐसा प्रतीत होता है कि या तो विभाग ने आंखें मूंद ली हैं या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है।
स्थानीय लोगों में इस लापरवाही को लेकर भारी रोष है और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि रामपुर पुल की जल्द मरम्मत की जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले हालात सुधारे जा सकें।




