
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में बजाज ने आज दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। इस मोटरसाइकिल का नाम कंपनी ने डम 125 CNG रखा है। कंपनी ने इसे अपने पुणे के चाकन प्लांट में लॉन्च किया। ये दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल भी है। कंपनी ने इसमें हाइब्रिड CNG टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि ये 1 किलो CNG में 115 Km तक दौड़ेगी। इस मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स- शोरूम कीमत 95,000 रुपए है।




