
बाल दिवस के उपलक्ष्य में शिवालिक एकेडमी में बच्चों के लिए एक आकर्षक मैजिक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेरठ के प्रसिद्ध जादूगर प्रिंस द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी अद्भुत जादूई कलाओं से बच्चों का मन मोह लिया।
जादूगर प्रिंस ने कई रोचक व रोमांचक जादू दिखाए, जिनमें बच्चों व शिक्षकों को भी मंच पर आमंत्रित किया गया। सभी ने जब प्रत्यक्ष रूप से जादू के करतब देखे तो वे आश्चर्यचकित रह गए और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम का सभी विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया और उत्साहपूर्वक बाल दिवस मनाया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में उत्साह, जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।


