
e67e0d2b-ea32-4c11-a363-94407f84ae5f
लिंक पर क्लिक कर वीडियो देखे
सेलाकुई में निर्दलीय प्रत्याशी सुमित चौधरीऔर बीजेपी प्रत्याशी भगत सिंह राठौड़ के बीच संघर्ष, मुकाबला हुआ और भी कड़ाआज
सेलाकुई में इस चुनावी मौसम में जबर्दस्त राजनीतिक संघर्ष देखने को मिल रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी सुमित चौधरी और बीजेपी के प्रत्याशी भगत सिंह राठौर के समर्थक सेलाकुई मुख्य बाजार स्थित जय दुर्गा परिसर मेंआमने-सामने आ गए और दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थकों के झंडों को देखकर एक बार पहचानना मुश्किल हो गया था की कौन सा कार्य करता किसके साथ हैं। यह चुनावी मुकाबला इस इलाके की राजनीति में गहमागहमी का कारण बना हुआ है, क्योंकि दोनों ही पक्ष अपने-अपने वोटरों को लेकर मैदान में डटे हुए हैं।
हाल ही में यह स्थिति देखने को मिली जब सुमित चौधरी और भगत सिंह राठौर के समर्थक एक दूसरे के आमने-सामने थे। चुनावी प्रचार के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ता जोर-जोर से नारेबाजी करते हुए एक दूसरे के साथ मुकाबला करते हुए दिखाई दिए। हालांकि कोई शारीरिक टकराव की स्थिति नहीं बनी, लेकिन दोनों पार्टियों के समर्थकों धैर्य से काम लेते हुए अपने सूझबूझ का परिचय दिया समर्थकों में भारी उत्साह और जोश देखा गया।
सुमित चौधरी, जो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं, ने स्थानीय मुद्दों और विकास के वादे को अपने प्रचार का मुख्य बिंदु बनाया है। वहीं, बीजेपी के भगत सिंह राठौर ने भी अपनी पार्टी के विकास कार्यों और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। बीजेपी के प्रचार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता भी सक्रिय हैं, जो राठौर के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
इससे पहले, हर्बटपुर के वार्ड नंबर 2 में भी भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने आ चुके थे, जहाँ दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी हुई मगर गनीमत यह रही की दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में कोई विवाद नहीं हुआ था। इस स्थिति को लेकर सेलाकूई में भी राजनीतिक वातावरण गर्माया हुआ है, और अब देखने वाली बात यह होगी कि इस कड़े मुकाबले में जीत कौन हासिल करता है।







