
सावन मास के पावन अवसर पर आज सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर विद्यालय के प्रांगण में कक्षा चार तथा छठी के विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने समूह गीत एक पेड़ तुम लगाओ एक हम तथा कक्षा चार के विद्यार्थियों ने गढ़वाली कुमाऊनी तथा राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत कर हरेला पर्व को पारंपरिक और सांस्कृतिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमें कमल क्षेत्री, मोनिका शर्मा, उमा पुंडीर तथा अपर्णा बिजलवान ने छात्रों का सहयोग किया ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। प्रार्थना सभा के उपरांत कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने छात्रों को पर्यावरण की सुरक्षा और देखभाल के लिए शपथ दिलाई।
इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों तथा एनसीसी के कैडेट्स द्वारा एएनओ ऑफिसर निशा चौहान, विकास पंवार, ऋषभ, विभा , सीमा मलिक एवं रवीना नौटियाल अध्यापकगण के नेतृत्व में विशेष रैली का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने मिलकर “एक पेड़ – सौ सुख”, “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ” नारे लगाकर लोगों में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और हरियाली के महत्व को जन-जन तक पहुँचाया तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक किया।
साथ ही सेपियंस स्कूल विकास नगर में भी उत्तराखण्ड का पावन पर्व *हरेला* बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विचार, शपथ, प्रश्नोत्तरी, कविता आयोजित की गई। तत्पश्चात उत्तराखण्ड का लोक गीत *ठंडो- ठंडो* प्राची और प्रिया द्वारा गाया गया । इसके बाद कक्षा आठ की छात्राओं द्वारा सुन्दर एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसने वहां उपस्थित सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा तथा स्कूल एकेडमिक डायरेक्टर सुश्री रश्मि गोयल ने सभी को हरेला का महत्व समझाते हुए हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।







