

शिवालिक अकादमी में खेल सप्ताह के अंतर्गत इंटर हाउस कराटे एवं ग्रैपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकी कौशल, संतुलन, गति एवं एकाग्रता का शानदार प्रदर्शन किया।
कराटे प्रतियोगिता में कनिष्ठ बालक वर्ग में सतपुड़ा हाउस ने प्रथम स्थान, अरावली हाउस ने द्वितीय स्थान तथा शिवालिक हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कनिष्ठ बालिका वर्ग में विंध्या हाउस प्रथम, अरावली हाउस द्वितीय एवं शिवालिक हाउस तृतीय स्थान पर रहे।
वरिष्ठ बालक वर्ग में अरावली हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सतपुड़ा हाउस द्वितीय एवं शिवालिक हाउस तृतीय स्थान पर रहे।
ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में शिवालिक हाउस ने प्रथम, अरावली हाउस ने द्वितीय एवं विंध्या हाउस ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
कनिष्ठ बालक वर्ग में अरावली हाउस ने प्रथम, शिवालिक हाउस ने द्वितीय एवं विंध्या हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ बालक वर्ग में शिवालिक हाउस ने प्रथम, अरावली हाउस ने द्वितीय एवं सतपुड़ा हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता एवं खेल भावना का विकास करना रहा।
प्रधानाचार्य जी ने सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

