
शनिवार को थाना लक्ष्मणझूला पर वादिनी अंशुमाला बंसल निवासी कोलकाता द्वारा सूचना दी कि मुझे गीता आश्रम के आस-पास 6-7 महिलाए मिली और मुझे अपनी बातों में उलझाने लगी। इस दौरान मुझसे बात करते-करते मौका पाकर महिलाओं द्वारा मेरा बैग जिसमें 2500 रूपये नगद,एटीएम कार्ड और अन्य आवश्यक सामान है चोरी कर दिया है। इस सूचना पर तत्काल थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0सं0- 22/2025, धारा- 303(2) पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने उक्त चोरी की घटना के त्वरित अनावरण कर महिला अभियुक्ताओं को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला को टीम गठित करने हेतू निर्देशित किया ।



