
“पवनदीप राजन ने शिवालिक कॉलेज में मचाया धमाल!”एक से बढ़कर एक गढ़वाली भोजपुरी गाना सुना कर शिवालिक कॉलेज में लगाए चार चांद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लुफ्त उठाते हुए लगाए ठुमके
सेलाकुई शिहनिवाला स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय ‘शिवा फेस्ट 2025’ का समापन हुआ।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अनीता सिंह, कॉलेज के वाइस चेयरमैन अजय कुमार, निदेशक प्रोफेसर प्रहलाद सिंह और डॉ. सूरमधुर पंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की
। डॉ. अनीता सिंह ने छात्रों से मेहनत और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील की।
इस फेस्ट के दौरान छात्रों ने विभिन्न डांस, सिंगिंग, क्विज़, रंगोली, रेम्प वॉक जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
दूसरे दिन इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन ने गढ़वाली, भोजपुरी गानों पर शानदार लाइव परफॉर्मेंस दी। “चिट्टियां कलाइयां”, “है कच्ची कच्ची”, और “तेरी मिट्टी” जैसे सोंग्स पर छात्रों ने जमकर नृत्य किया और कार्यक्रम का पूरा लुत्फ उठाया।
इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों छात्राओं का मनोरंजन तो होता ही है मनोबल भी बढ़ता है
इस मौके पर अजय कुमार, प्रोफेसर प्रहलाद सिंह, डॉ. सूरमधुर पंत, डॉ. अनीता सिंह, प्रोफेसर सयांतन मुखोपधाय,एन डी जोशी आदि स्टाफ मौजूद थे





