
भगीरथी एन्क्लेव में पिछले कई दिनों से रात के समय लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो रही थी। अंधेरे के कारण आवारा कुत्तों के पीछे पड़ने की घटनाएं सामने आ रही थीं, जिससे खासकर बच्चों और बुज़ुर्गों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
इस स्थानीय समस्या को देखते हुए भगीरथी एन्क्लेव के निवासी रवि अरोड़ा के प्रयास से कॉलोनी में 4–5 खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगवाई गईं। लाइट लगने के बाद कॉलोनी के रास्तों में पर्याप्त रोशनी हो गई है, जिससे अब रात में आने-जाने वालों को सुविधा मिल रही है।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट लगने से सुरक्षा का एहसास बढ़ा है और अब बच्चे व बुज़ुर्ग बिना डर के बाहर निकल पा रहे हैं। यह पहल कॉलोनी की रोजमर्रा की जरूरत को ध्यान में रखकर की गई, जिससे सभी निवासियों को सीधा लाभ मिल रहा है।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि आगे भी ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान इसी तरह मिलकर किया जाता रहेगा, जिससे भगीरथी एन्क्लेव में रहने वाले सभी लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
भागीरथी एनक्लेव के साथ साथ अवध कॉलोनी में भी लाइट लगवाई गई


