
रिपोर्टर- एस पी सिंह
स्थान—- जसपुर
मध्य प्रदेश के मंत्री के विवादित बयान को लेकर जहां पूरे देश में आक्रोश है.. वहीं जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में मुश्लिम समुदाय के लोगो में भी काफी रोष व्याप्त है जसपुर में आज मुश्लिम समुदाय के लोगो ने इसका विरोध करते हुए उपजिलाधिकारी जसपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया ओर मध्यप्रदेश के मंत्री वीजय शाह का पुतला फूक कर विरोध प्रदर्शन किया.. वहीं कर्नल सोफिया कुरैशी जिंदाबाद के नारे लगाए और मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.. एडवोकेट अखलाक ने कहा कि आज उपजिलाधिकारी जसपुर के माध्यम महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है जिसमे भाजपा के मंत्री विजय शाह ओर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने हमारे देश की सेना और सेनिको का अपमान किया है उसी को लेकर राष्ट्रपति महोदय तक बात पहुँचाना चाह रहे है कि ऐसे पागल लोगो को जिनकी बुद्धि भृष्ट हो चुकी है उन्हें ऐसे संबैधानिक पद पर रहने का कोई अधिकार नही है ओर भाजपा का जंहा तक सवाल है ये आरएसएस की विचारधारा से चलने वाली पार्टी है ओर इस पार्टी ने कभी भी महिलाओं को सम्मान नही दिया है ओर हाल ही में एक फ़िल्म रिलीज हुई थी ज्यातिबा फुले उसका विरोध सिर्फ इसलिए किया की महिलाओं के साथ 1848 में क्या हुआ था ये जानकारी आज के लोगो तक ना पहुँचे उनकी विचारधारा ना तो महिलाओं के लिए अच्छी है ना सेना के लिए अच्छी है लोगो ने मांग की है कि दोनों लोगो को बर्खास्त किया जाए ओर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इसका संज्ञान लेते हुए उन्हें फटकार लगाई है ओर हाईकोर्ट ने भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है उसके बाद भी सरकार ने इनके खिलाफ कुछ नही किया है इसलिए लोग सड़कों पर विरोध कर रहे है


