
दिनांक 16.12.2025 को वादी श्री मनोज सिंह पुत्र श्री बलदेव सिंह, निवासी थानो जंगलात चौकी, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून द्वारा थाना रानीपोखरी पर एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें अंकित किया गया कि दिनांक 16.12.2025 को समय लगभग 12.00 बजे वादी की माता श्रीमती सरोजनी देवी जंगल से घास काटकर थानो–रायपुर मार्ग से अपने घर की ओर आ रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी माता के गले से मंगलसूत्र झपटकर जंगल की ओर भाग गया।
✔️ वादी की उक्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 102/2025 धारा 304(2) BNS पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
✔️ घटना का अनावरण
⚡ घटना के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून, श्रीमान पुलिस अधीक्षक (प्रथम), श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक / श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना रानीपोखरी पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया।
⚡ गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार प्रयास किए गए।
⚡ इसी क्रम में दिनांक 20.12.2025 को गश्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि झपटमारी की घटना में संलिप्त तीन संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से भानियावाला की ओर से आ रहे हैं।
⚡ उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नागाघेर/जाखन नदी पुल के पास घेराबंदी की गई।
⚠️ पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें मौके पर ही घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
✔️ पूछताछ का विवरण
⚡ पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने नाम—
• शिव नाथ पुत्र बच्चन नाथ
• अविनाश पुत्र केसुनाथ
• मिर्जा पुत्र गोविन्द नाथ
निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून हैं।
⚡ अभियुक्त मिर्जा की जामा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पीली धातु का मंगलसूत्र बरामद हुआ।
⚡ तीनों अभियुक्तों ने सामान्य आशय रखते हुए आपसी साजिश के तहत दिनांक 16.12.2025 को थानो–रायपुर मार्ग पर महिला से मंगलसूत्र झपटमारी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
✔️ बरामदगी का विवरण
⚡ अभियुक्तों के कब्जे से निम्नलिखित माल बरामद किया गया—
1-01 मंगलसूत्र (पीली धातु)
2-घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
वाहन संख्या : UK07FV-3016
स्प्लेंडर, रंग : ब्लैक
⚡ बरामद मंगलसूत्र का मिलान वादी की लिखित तहरीर एवं पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो से किया गया, जो पूर्णतः मेल खाता पाया गया।
⚡ पीड़िता श्रीमती सरोजनी देवी द्वारा मौके पर बरामद मंगलसूत्र को अपना बताया तथा अभियुक्त मिर्जा की झपटमारी करने वाले के रूप में पहचान की गई।
✔️ विधिक कार्रवाई
⚡ अभियुक्तों द्वारा सुनियोजित ढंग से झपटमारी की घटना अंजाम देने के कारण मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) BNS की बढ़ोत्तरी की गई और अभियुक्तों को विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
✔️ अभियुक्तों का विवरण
1-शिव नाथ पुत्र बच्चन नाथ, उम्र 20 वर्ष, निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून
2-अविनाश पुत्र केसुनाथ, उम्र 20 वर्ष, निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून
3-मिर्जा पुत्र गोविन्द नाथ, उम्र 19 वर्ष, निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून
✔️ पुलिस टीम का विवरण
1-थानाध्यक्ष श्री विकेंद्र चौधरी, थाना रानीपोखरी
2-उ0नि0 विक्रम नेगी
3-अ0उ0नि0 / विवेचक शैलेन्द्र कण्डवाल
4-अ0उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
5-हे0कानि0 229 धीरेन्द्र यादव
6-कानि0 08 रवि कुमार
7-कानि0 866 संतोष रावत
8-कानि0 502 शंशाक तिवारी

