
राज्य में एक बार फिर मौसम बिगड़ने की संभावना दिखाई दे रही है।मौसम विभाग ने कही जिलों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।राज्य के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के नैनीताल,चम्पावत तथा उधम सिंह नगर जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा,गर्जन के साथ वर्षा तथा शेष जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। राज्य के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।







