
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम मान ने घोषणा की है कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गवाने वाले बठिंडा के युवा किसान शुभकरण सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही शुभकरण की छोटी बहन को सरकारी नौकरी मिलेगी। शुभकरण दो बहनों का इकलौता भाई था।
शुभकरण के दोषियों पर कार्रवाई की बात
वहीं सीएम भगवंत मान ने एक बार फिर शुभकरण के दोषियों पर कार्रवाई की बात दोहराई। सीएम मान ने कहा कि, जिनकी वजह से शुभकरण की जान गई है। पंजाब सरकार उन दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। हम अपना पूरा फर्ज निभा रहे हैं। बता दें कि, किसान नेताओं ने शुभकरण की मौत को लेकर हरियाणा सरकार और पुलिस पर धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
पंजाब CM भगवंत मान का ट्वीट



