
शिवालिक एकेडमी में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय निदेशक श्री शिवम त्यागी, प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी त्यागी, और कोऑर्डिनेटर श्रीमती तानिया त्यागी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया। इसके बाद सभी ने गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया।
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सुंदर प्रस्तुतियां दीं। “हम होंगे कामयाब” और “ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू” जैसे गीतों ने सभी को प्रेरित किया और देशभक्ति की भावना से भर दिया। कक्षा 9 के छात्र अनुभव श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस पर एक प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने इस दिन के महत्व और इसके मूल्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह दिन सभी के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।









